श्रीगंगानगर में पहले दिन हुआ 59 राजस्व मामलों का निस्तारण


जयपुर: राजस्व लोक अदालत अभियान- न्याय आपके द्वार 2017 कार्यक्रम का सोमवार को श्रीगंगानगर में पहले दिन कुल 59 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया। 

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान- न्याय आपके द्वार 2017 के तहत सादुलशहर तहसील को छोड़कर जिले की सभी तहसीलों में एक या दो ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविरों का आयोजन संबंधित अटल सेवा केन्द्रों में किया गया। इन शिविरों में कुल 59 राजस्व मामलों का निस्तारण किया गया और दशकों से लंबित चले आ रहे कई मामलों का इन शिविरों में निस्तारण हुआ। 

                
 श्रीगंगानगर जिले में लगाए गए शिविरों में जो मामले निस्तारित किए गए हैं उनमें उपखंड अधिकारी की ओर से धारा 136 खाता दुरूस्ती के 1, विभाजन( धारा 53) के 3, खातेदारी घोषणा (धारा 88) के 6, रास्ता (धारा 251 ए) के 3, अन्य 6 मामलों का निस्तारण किया गया. उपखंड अधिकारियों द्वारा कुल 57 मामलों का निस्तारण किया गया।
                 
इसी प्रकार तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ओर से जिन मामलों का निस्तारण किया गया उसमें सीमा ज्ञान आवेदनों की संख्या 1, अन्य 1 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 2 मामलों का निस्तारण  तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ओर से किया गया।

Comments