पशुपालन विभाग में 84 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी


जयपुर: विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक शुक्रवार 21 अप्रेल को आयोजित कर अधिकारी संवर्ग के विभिन्न पदो पर कुल 84 अधिकारियों को  पदोन्नत किया गया है। यह जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव एन.एल.गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 84 अधिकारियों के पदोन्नति आदेश मंगलवार को जारी कर दिये गये है। गुप्ता ने बताया कि  53 अधिकारियों को उपनिदेशक, 29 को संयुक्त निदेशक और दो को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।   

गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल 791 पशु चिकित्साधिकारियों को वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, इसके अतिरिक्त 204 वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारियों को उपनिदेशक तथा 60 उपनिदेशकों को संयुक्त निदेशक और 16 संयुक्त निदेशकों को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया था।      

गुप्ता ने बताया कि विभाग में काफी समय से लम्बित पदोन्नति का रास्ता खुलने के उपरान्त विभिन्न संवर्ग के अब तक कुल 1157 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया जा चुका है।   

Comments