क्राइम डेस्क: कल्पना करे दुल्हन के साथ फेरों की तैयारी हो रही है और एक अफवाह ने अचानक खुशी के माहोल में सबको चिंता में डाल दिया। अफवाह के चलते लड़के वालो की ओर से मांग उठी की दुल्हन के कपड़े उतारे जाए। लड़की वालों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के वाले नही माने बात पुलिस तक पहुच गई
पुलिस की मौजूदगी में लड़की वालो ने महिलाओं के सामने कपड़े उतरवाए और तब जाकर तसल्ली हुई। घटना यूपी कानपुर के पास महोबा जिले की है जहां जय हिंद नामक लड़के की तीजा नामक लड़की से शादी होनी थी। लेकिन एक रिश्तेदार को कही से खबर लगी है कि होने वाली दुल्हन के शरीर पर सफेद दाग ,बात इतनी बढ़ी की दुल्हे ने शादी से इनकार तक कर दिया। दुल्हन के परिवार को जब खबर लगी तो उन्होने जमकर हंगामा किया और मामला पुलिस तक पहुच गया।
कौन से अफवाहें ने दुल्हन को शर्मिंदा किया
लड़की को लेकर दुल्हे के परिवार में यह अफवाहें थीं कि उसके शरीर पर सफेद दाग(Leukoderma) हैं, इसकी सच्चाई जाने बगैर लड़के वालों शादी को तैयार नही थे।एक परेशानी यह भी थी कि दुल्हे के रिश्तेदारों में कोई महिला नही थी और लड़की वालों की ओर मौजूद महिलाओँ की मध्यस्ता को स्वीकार नही कर रहे थे।
मामला पुलिस थाने पहुंचा ।पुलिस ने पंचायत बुलवाई और दोनों परिवारों के बड़े-बुजुर्गों ने फैसला किया कि तीजा को पुलिस स्टेशन के एक कमरे में लेजाया गया और वहा दुल्हने के कपड़े जय हिंद की महिला रिश्तेदार के सामने कपड़े उतारने पड़े।
महिलाओ ने जब पूरी तस्ल्ली कर ली तब अफवाह झूठी साबित हुई। इसके बाद जय हिंद का परिवार पूलिसवालों के साथ शादी के मंडप में लौटा। बाद में शादी की रस्में पूरी की गईं। इसके अलावा जय हिंद ने दुल्हन के परिजनों से माफी भी मांगी।
हालांकि स्थानीय पुलिस में लडकी के पिता की ओर से दी गई शिकायत वापस ले ली गई । पुलिस ने इस मामले में दूल्हे के पिता से माफीनामा भी लिखवाया है। इस मामले से एक बार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार की घटना ने देश और दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या महिलाए सिर्फ सहने के लिए पैदा हुआ है।
Comments
Post a Comment