गलियों के सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ

जयपुर: नगर निगम जयपुर के वार्ड 75 में सोमवार को गलियों के सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 22 गलियों से कचरा पूरी तरह से साफ किया गया। इस कार्य में लेबर, हॉपर, कॉम्पैक्टर और सुपरवाइजर की मदद से गंदी गलियों को साफ किया। 

उपमहापौर  मनोज भारद्वाज ने बताया कि नगर निगम जयपुर परकोटे में स्थित गलियों की गंदगी दूर करने के लिए कटिबद्ध है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गलियों की सफाई को दुरुस्त किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि ये गलियां सेनिटेशन कोरीडोर के रूप में प्रसिद्ध हैं। इन्हें ऑक्सीजन का केंद्र माना जा सकता है।

नगर निगम जयपुर की ओर से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य करने वाली बीवीजी कंपनी के पास गलियों की सफाई और उस                                                                सफाई की व्यवस्था को कायम रखने की जिम्मेदारी है। 

उल्लेखनीय है कि बीवीजी कंपनी शहर में वार्ड वार्ड 40, 41, 42, 43, 20, 21, 30, 58 में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही है। अब कंपनी ने परकोटे स्थित गलियों को साफ करने का कार्य शुरू किया है।

Comments