जयपुर: नगर निगम जयपुर द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क, आदर्श नगर में शनिवार सुबह पहली ओपन जिम का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधायक अशोक परनामी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उपमहापौर मनोज भारद्वाज थे।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सत्यनाराय,ण धामाणी सहित पार्षद महेश कलवानी, पार्षद चंद भाटिया, पार्षद दिनेश अमन, पार्षद विजय सोनी ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त (उद्यान) बद्री प्रसाद शर्मा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
परनामी व डॉ. लाहोटी ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद फीता काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। आम लोगों में ओपन जिम को लेकर काफी क्रेज नजर आया। खासतौर पर महिलाएं सेहत के प्रति काफी सजग नजर आईं। डॉ. अशोक लाहोटी और अशोक परनामी ने भी ओपन जिम में एक्सरसाइज की और लोगों को भी एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ओपन में लगे उपकरणों की खासियत और फायदों के बारे में उपायुक्त (उद्यान) श्री बद्री प्रसाद शर्मा से जानकारी प्राप्त की।
परनामी ने बताया कि अब लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता काफी बढ़ गई है। ऎसे में नगर निगम जयपुर की उद्यानों में ओपन जिम लगवाने की पहल वाकई सराहनीय है। इससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का मिशन पूरा हो सकता है। ओपन जिम के माध्यम से स्वस्थ जयपुर का सपना साकार हो संकता है।
डॉ. लाहोटी ने बताया कि युवाओं में जिम का काफी क्रेज है। लोगों को सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए ओपन जिम लगाई गई है। अब लोग पाकोर्ं में खुले में व्यायाम कर सकते हैं। इससे युवाओं, महिलाओं और आम लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। हर व्यक्ति महंगे जिम में जाकर व्यायाम नहीं कर सकता। इसीलिए नगर निगम जयपुर आम जनता के लिए हर जोन में एक ओपन जिम लगवा रहा है। अगले साल तक हर वार्ड में एक-एक ओपन जिम लगवाई जाएगी। इससे शहरवासियों को काफी लाभ पहुंचेगा।
उल्लेखनीय है कि इस ओपन जिम में कुल 9 उपकरण लगाए हैं। हर उपकरण इस तरह से डिजाइन किया गया है कि हर उम्र का व्यक्ति इनका इस्तेमाल कर सकता है और सेहत लाभ ले सकता है। ओपन जिम में लगे उपकरणों का विवरण इस प्रकार है-
सीट अप बोर्ड
इससे कमर, पैर और पेट का सर्वश्रेष्ठ व्यायाम होता है। इस उपकरण के प्रयोग से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
रोवर
इससे कंधे और कमर का सर्वश्रेष्ठ व्यायाम होता है। इस उपकरण के उपयोग से शरीर का ऊपरी हिस्सा और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
स्कॉई वॉकर
इससे हाथ, पैर और कंधे का सर्वश्रेष्ठ व्यायाम होता है। इसके नियमित उपयोग से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
सर्फ बोर्ड
इससे हाथ और कमर का व्यायाम होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
लेग प्रेस
इसके नियमित उपयोग से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
चेस्ट प्रेस
इससे सीने, ट्राइशेप्स और कंधे को मजबूती मिलती है। यह ऊपरी शरीर की ताकत को बढ़ावा देता है।
शोल्डर बिल्डर
इससे कंधे की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इस उपकरण से कलाई और हथेली का उत्तम व्यायाम होता है।
सीटिंग ट्विस्टर
इससे कंधे, पेट और पीठ का सर्वश्रेष्ठ व्यायाम होता है। इस उपकरण का नियमित इस्तेमाल करने पर रीढ़ की लचक और फेंफड़ों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ती है।
एयर वॉकर
इससे पैर, घुटने और पीठ के निचले हिस्से का व्यायाम होता है। इसके नियमित उपयोग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
Comments
Post a Comment