धौलपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केन्द्रो पर लगने लगी है लम्ब कतारें

जयपुर, 9 अप्रेल। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र रविवार सुबह से ही मतदाता मतदान के लिए कतार में लगने लगे हैं। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 231 मतदान दलो के जरिए धौलपुर मतदान केन्द्रों पर मतदान जारी है ।

खास बात है कि परदा नशीब औरतों की पहचान के लिए पहली बार स्थानीय आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को मतदान दलों के साथ तैनात किया गया है। मतदान शांति पूर्ण सम्पन्न करावाने के लिए कुल 2100 पुलिस, होमगार्ड, अद्र्ध सैनिक बल आदि ड्यूटी पर तैनात किया गये हैं।

मुस्लिम, गुर्जर मतदाता करेगें उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

जिला निर्वाचन अधिकारी शुचि त्यागी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कुल 1 लाख 91 हजार 887 मतदाता रविवार शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगें।  मौजूदा मतदाताओं में से 1 लाख 1 हजार 807 पुरूष एवं 90 हजार 76 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग के  भी 4 मतदाता हैं,जबकि 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 8 हजार 172 मतदाताओं  में से 4 हजार 728 पुरूष , 3 हजार 441 महिला तथा 3 तृतीय लिंग के  मतदाता वोट डाल सकेंगे।

पहली बार यहा उप चुनाव में वीवीपेट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 231 मतदान केन्द्र हैं। इनमें 219 मूल मतदान केन्द्र  एवं 12 सहायक मतदान केन्द्र हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 67 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किए गये हैं जहां सुरक्षा के विशेष इन्तजाम सुनिश्चित किए गये हैं। शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 27 सैक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

उपचुनाव के सभी मतदान केन्द्र के सभी पीठासीन अधिकारियों को निर्देष है कि प्रत्येक घन्टे में हुए  मतदान की संकलित सूचना प्रत्येक पीठासीन अधिकारी एसएमएस के माध्यम से निर्वाचन विभाग के एक विशेष नम्बर पर प्रेषित करेंगे। यह विशेष मोबाइल नम्बर सीधे ही विभाग की वैबसाइट से लिंक होगा जिससे पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रेषित मतदान के प्रत्येक घन्टे की अपडेट सूचना सीधे ही विभाग की वेबसाईट पर आमजन हेतु उपलब्ध हो जायेगी।

मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र में ले जाना होगा।विशेष मामलों में निर्धारित 12 फोटोयुक्त पहचान पत्र में से कोई एक दिखाने पर भी मतदान किया जा सकेगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।

इन पहचान पत्रो से मतदान किया जा सकता है
 मतदाता को पहचान के लिए पासपोर्ट ड्राईविंग लाईसेन्स, केन्द्रीय,राज्य सरकार, सार्वजनिक सैक्टर इकाईयों,सार्वजनिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा कार्मिक को जारी फोटो सहित सेवा पहचान पत्र, बैंक,डाकघर द्वारा जारी फोटो सहित पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजनाओं के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड एवं फोटो सहित पेंशन दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा अप्रवासी भारतीय जो पार्सपोर्ट के आधार पर निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हुए है उन्ही को मतदान केन्द्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट के आधार पर ही पहचाना जायेगा और किसी अन्य पहचान दस्तावेज से नहीं।


Comments