जयपुर। धौलपुर उपचुनाव को लेकर घरो से निकल कर वोटर अपना वोट डाल रहे । कांग्रेस प्रत्याशी बनवारी लाल शर्मा ने भी मतदान किया है। शर्मा ने पंचगांव बूथ पर जाकर सुबह 10 बजे बाद मतदान किया।
सांसद दुष्यन्त सिंह ने रविवार को धौलपुर के केन्द्रीय बस अड्डा के पास सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यालय में स्थित मतदान केन्द्र पर अपनी पत्नी निहारिका सिंह के साथ अपना वोट डाला।
सिंह दम्पत्ति ने मतदान केन्द्र में लगी कतार में आम मतदाता की तरह खडे हो कर मतदान के लिये अपनी बारी का इन्तजार किया और बारी आने पर मतदान किया। सांसद दुष्यन्त सिंह ने बताया कि मुझे अपने गृह नगर में वोट डालने की खुशी हो रही है।
उन्होनें कहा लोकतंत्र के इस महापर्व में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये। इस मौके पर उनके साथ धौलपुर -करोली के सांसद डॉ. मनोज राजौरिया भी मौजूद थे।
सुबह जिले के राजकीय सिटी कोतवाली स्कूल के बूथ पर मशीन खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सका ।बूथ संख्या 206 पर ईवीएम मशीनों अचानक खराबी की वजह से वोटरों को मतदान के लिए प्रतिक्षा करनी पड़ी।
लेकिन सुबह 7 बजे से कतार में लगे वोटरों को मशीनों के खराब होने की जानकारी नही देने के वजह से कई जगह वोटरो में नाराजगी देखने को मिली। यही हाल बूथ संख्या 158 और 169 का भी रहा यहा भी मशीन खराब होने की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ।


Comments
Post a Comment