जयपुर, 9 अप्रेल। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती (9 अप्रेल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
राजे ने कहा कि भगवान महावीर ने त्याग और कठोर तप से अपनी इन्दि्रयों पर विजय प्राप्त की। उनके सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, दया और सामाजिक समभाव के आदर्श अपनाने की सबसे अधिक आवश्यकता है। ’’जियो और जीने दो’’ का भगवान महावीर का सिद्धांत हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि हम सभी महावीर स्वामी की शिक्षाओं को आत्मसात कर देश और प्रदेश के विकास में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।

Comments
Post a Comment