जयपुर नगर निगम अस्थाई अतिक्रमणों के अवैध निर्माण सीज


जयपुर: महापौर डॉ. अशोक लाहोटी द्वारा स्थाई अस्थाई अतिक्रमणों के संबंध में दिए गए निर्देशों की पालना में गुरुवार को बाघ सिंह राठौड़ उपायुक्त सतर्कता के निर्देशन में मोहम्मद रफीक पुलिस निरीक्षक (सतर्कता) मय जाब्ते एवं सिविल लाइन जोन राजस्व अधिकारी तौफिक अहमद एवं कनिष्ठ अभियन्ता अनिल एवं कार्यालय स्टॉफ के भूखण्ड संख्या 66-ए, शिव विहार कॉलोनी, खातीपुरा जयपुर में किए गए अवैध निर्माण को सीज किया गया। 


इसके बाद भूखण्ड संख्या डी-6 राम नगर विस्तार, डी-ब्लॉक, विवेक विहार मैट्रो स्टेशन के पास न्यू सांगानेर रोड जयपुर में किए गए निर्माण को सीज किया गया। इसके बाद भूखण्ड संख्या 2 नन्दपुरी विस्तार, जयपुर के परिसर का वह भाग जिसमें अवैध व्यावसायिक गतिविधि तथा अवैध दुकानों के किए जा रहे नवनिर्माण वाले परिसर को सीज किया गया।

Comments