राशियां बता सकती है, कौन आपका मित्र और किसके साथ आपकी नही बन सकती !
धर्म डेस्क अक्सर कुंडली मिलाते वक्त आठ मुख्य चीजों में सामान रूप देखा जाता हैं। इनमें वर्ण,वश्य,तारा या दिन,योनि,ग्रह मैत्री,गण,भकुट,नाड़ि। ज्योतिष के जानकार या पंडित अक्सर वर वधू की राशियों का मिलान करते है। इनके मिलान से ही वैवाहिक जीवन या शादी सफलता का पता लगता है। आप भी जान सकते है कि किन दो राशियों की जोड़ी शादी के लिए परफेक्ट हो सकती हैं।
कर्क एवं मीन राशियां जल तत्व की मानी जाती है। इन दोनों राशियां के जातक अपनी समस्याओं को सुलझाने में काफी हद तक सक्षम माने जाते हैं।
धनु एवं मेष राशियों को भी परफेक्ट जोड़ी माना जा सकता है, कारण दोनों राशियां एक-दूसरे की बाते कभी नही काटती हैं।
मेष एवं कुंभ राशियों के जातक हमेशा खुश रहने वाले, समझदार, और सभी को पसंद आने वाले होते हैं। इन लोगों के साथ रहने वाले लोग अक्सर खुश ही रहते हैं।कर्क राशि के जातक, मेष राशि के जातकों को अक्सर प्रभावित करने में कामियाब भी रहते हैं।
मेष एवं मीन दोनो राशि के जातक रिश्तों को लेकर काफी गम्भीर रहते है। मीन राशि के लोग ज्यादातर खुशमिजाज होते हैं जबकि मेष राशि धारक अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहते हैं। मीन राशि और मेष राशि के जातक दोनो एक दूसरे पर अपने फैसले थोपते नहीं है।
तुला एवं सिंह दोनों राशियां अग्नि तत्व की मानी गई हैं। इसलिए राशि के जातकों को गुस्सैल रहना स्वभाविक है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों की आदतें समान मानी गई हैं। यही कारण है कि इन राशियों को शादी के लिए उपयुक्त माना गया है।
वृष एवं कर्क दोनो राशियां भी शादी के लिए परफेक्ट हैं, राशियों के जातक अपने रिश्तों के अलावा परिवार को भी महत्व देते हैं।
वृष एवं मकर इन दो राशियों का रिश्ता विश्वास व आपसी समझ वाला होता है। यह एक उपयुक्त जोडी के रुप में भी हो सकते है।
मिथुन एवं तुला राशियो के जातको को एक दूसरे की ओर शारीरिक आकर्षित होना पसंद है। शादी के लिए इसका समावेश बढ़िया मैच हो सकता है। इन दोनों राशियों के बीच अक्सर रोमांस बना रहता है।
सिंह एवं धनु के जातको को प्यार एवं शारीरिक आकर्षण बेहद होता है। दोनों हद पार भी कर सकते हैं। दोनों में भरपूर जोश होता है और जोश जीवनभर बना रह सकता है।
कन्या एवं मकर दोनों राशियां शानदार हैं क्योकिं एक-दूसरे को दोनो काफी पसंद करती हैं। दोनों राशियों के जातको में प्यार भी खूब देखने को मिलता है।
कुंभ एवं मिथुन राशियां कला प्रेमी मानी जाती है। इसी कारण से दोनों राशियां जीवनभर एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़तीं है।
सिंह एवं मिथुन दोनो अक्सर स्वम की महत्वता दर्शाने में रहते है। लेकिन दोनों राशियों को कब, कहां और कैसी बात उनकी भलाई की करनी है वह भी अच्छी तरह जानते है। लेकिन अक्सर दिशा मिथुन राशि का जातक ही दिखाते हैं।
वृश्चिक एवं सिंह दोनों राशियां में अग्नि तत्व है। इसलिए इनके मध्य पनपने वाला प्यार अक्सर जोशीला होता है।
Comments
Post a Comment